Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की अभिसरण समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर पहाड़िया ने आदर्श ग्राम के रूप चयनित गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए करवाए जाने वाले विकास कार्याे के प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना में नया पढाना, विजयनगर, वीरपुर, जालपा खेडी, काला कुआ, मेईखुई, रावरा, सवाईगंज, बांस परसा, गढी का बैरवा, रवाजना डूंगर, रायपुर, बोरदा, क्यारदा कलां, खेडला, जीवद, जुवाड, हलोन्दा, मोहचा का पुरा, मौरोज के लिए प्लान बनाया गया है। इसके तहत चयनित उक्त बीस ग्रामों में कुल 164 कार्याे के लिए 813.18 लाख रूपए के कार्याे के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत आधारभूत ढांचा स्थापित करने, सामाजिक आर्थिक सूचकांकों के संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाबद्ध कार्य किए जाने है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि ग्राम विकास योजना में पेयजल एवं जल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, ग्रामीण सडके व आवास, विद्युत, कृषिगत तकनीकी, वित्तीय प्रबंधन, कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान संवर्धन, आजीविका एवं कौशल विकास सहित दस बिंदुओं के आधार पर ग्राम विकास योजना का निर्माण किया गया है।
बैठक में कलेक्टर पहाड़िया ने सभी विकास अधिकारियों से योजना के अनुसार कार्य करते हुए ग्राम विकास के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने एवं सहयोग देने का आग्रह किया।
बैठक में बिजली, पानी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Previous Post Next Post