Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 सवाई माधोपुर/ मलारना  डूंगर @रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर तहसील अंतर्गत टोंड गांव निवासी बत्ती लाल मीणा जो कि उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, विगत दिवस उनका सेवाकाल समाप्त हुआ, जिसके चलते उनकी गरिमामय सेवानिवृत्ति हुई। शुक्रवार को बी .एल. मीणा उज्जैन से सीधे अपने गांव टोंड पहुंचे। यहां पर मीणा का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम वासियों व उनके परिवारिक सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान निकटतम रिश्तेदारों व ग्राम वासियों द्वारा मीणा का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उचित नहीं सम्मान प्रदान किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके अपने भाई मंडू लाल मीणा  सहित कई ग्रामवासी एवं रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल थे।
Previous Post Next Post