Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर नई अनाज मंडी परिसर में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क वितरित किए गए।मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नई अनाज मंडी गंगापुर सिटी में पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान चलाकर मंडी के व्यापारी एवं पल्लेदार भाइयों से पर्यावरण बचाओ संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता एवं मानव सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर ने पर्यावरण बचाने संबंधी कई टिप्स लोगों को बताए, जैसे कि प्लास्टिक की थैली का उपयोग ना करना, पेड-पौधे लगाना एवं वाहनों का कम से कम उपयोग करना, पानी का दोहन ना करना अनेकों-अनेक टिप्स पर्यावरण बचाने संबंधी लोगों को बताएं और पालन करने की अपील की।मानव सेवा संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित के सहयोग से आरएसी बटालियन के नौजवानों को एवं व्यापारियों-पल्लेदारों को करीब 200 मास्क वितरित किए।
साथ ही भामाशाह के सहयोग से दाना-पानी परिंडे नवीन अनाज मंडी प्रांगण में पक्षियों के लिए बांधे गए।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, मानव सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर, संरक्षक सुशील दीक्षित, विजय गोयल, प्रमोद मोदी, सुनील अतेवा, मुकेश बारदाना, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गिर्राज ठीकरिया, सुभाष गोयल, भारत विकास परिषद के लक्ष्मीनारायण गोयल आदि लोगों ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post