Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 बूथ संपर्क अभियान संभाग प्रभारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ प्रेस वार्ता कर गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।           
 सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चन्द्रशेखर शर्मा । सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को केशवराय पाटन  विधायक एवं बूथ सम्पर्क अभियान की सम्भाग प्रभारी श्रीमति चन्द्रकान्ता मेघवाल ने भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ भरत लाल मथुरिया के संग सभी पत्रकारों (प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के साथ मोदी 2.0 के स्वर्णिम एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों तथा कोविड-19 मे राज्य सरकार की खामियों को लेकर प्रेस-वार्ता आयोजित की।
 जिसमें पूर्व भाजपा  जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन,जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया तथा महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमति संतोष मथुरिया भी साथ रहे।
प्रेस वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए श्रीमती चन्द्रकान्ता मेघवाल ने एक वर्ष के कार्यकाल को मोदी सरकार का स्वर्णिम कार्यकाल बताया और कहा कि सही समय पर लाॅक डाडन लगा कर मोदी सरकार ने देश में बड़ी जनहानी से बचाने का जो कठोर निर्णय लिया है, वह एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते पर अन्य मसलों जैसे वर्षो से अदालतों में लम्बित पड़े रामजन्म भूमि विवाद कि सुप्रिमकोर्ट मे रोज जनसुनवायी करा फैसला कराने तथा अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण कार्य शुरु करवाने,जम्मू-कश्मिर में अनुच्छेद 370 व 35A हटवाकर वहाँ भी सभी को शिक्षा, चिकित्सा-भोजन-न्यूनतम मजदूरी-वैतन के मौलिक अधिकार दिलाने तथा देश के लिये बने सभी कानून वहाँ भी लागू करवाकर विशेष दर्जा समाप्त करने,पड़ोसी तीनों देशों से धार्मिक प्रताड़ना झेल कर भारत मे शरणार्थी का जीवन जीने वाले सभी सिख,बौद्ध,जैन,हिन्दु,ईसाई को नागरिक संविधान विधेयक बना नागरिकता देने को मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। इसके अलावा
श्रीमति चन्द्रकान्ता मेघवाल ने मोदीजी के मुस्लिम देशो मे भी लागू नही होने वाली तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कर देश मे तीन तलाक कानून लागू कर तीन तलाक को गैर कानूनी बना हमारी मुस्लिम बहिनो को न्याय दिलाने,देश के किसानों को अपनी फसल देशभर मे किसी भी बेचने की छूँट,कृषि लागत मूल्य आयोग की सिफारिशों को पहली बार मोदी सरकार ने स्वीकार कर 14 मुख्य फसलों का समर्थन मूल्य लागत कीमत से 50% से 83 % अधिक तक लागू कर सरकारी खरीद शुरु करवाने वाला,देश के सभी किसानो को प्राकृतिक आपदाओ से राहत हेतु आर्थिक सम्मान निधि सीधे खातो मे डलवाकर सीधी राहत देने वाला शाषन बताया।
केशवरायपाटन विधायक श्रीमति मेघवाल ने कोविड-19 मे मोदीजी द्वारा 1.70 लाख करोड़ का गरीब कल्याण कोष द्वारा मजदूरो-श्रमिको तथा बी.पी.एल. परिवारो को निशुल्क राशन तथा सभी महिलाओ के जन-धन खाते मे नगद राशी डलवाकर राहत प्रदान करना तथा वैश्विक महामारी से पूरे विश्व मे आये आर्थिक संकट से राहत के लिये 20.97लाख करोड़ के आर्थिक पेकेज की घोषणा तथा लागू कर देश के किसान-गरीब-मजदेर-रेहड़ी वाले-व्यापारी-छोटे उद्यमी सहित सभी के लिये राहत प्रदान करने वाला तथि"आत्मनिर्भर भारत-श्रेष्ठ भारत"के निर्माण मे बहुत बडा कदम साबित होने वाला फैसला बताया।
श्रीमती मेघवाल ने प्रवासी मजदूरों की तकलीफ दूर करने के लिये 40000 करोड़ का अलग से मनरेगा मे प्रावधान किया किन्तु राजस्थान में दुर्भाग्य से काँग्रेस के कुशासन मे उसमें ग्रामीणों तथा प्रवासी मजदूरों को काम मिलने के जे.सी.बी. तथा ट्रेक्टरो से काम करा फर्जीवाड़े व घोटाले सामने आ रहे है।राज्य मे आये दिन महिलाओं पर अत्याचार-बलात्कार की घटनाएँ राज्य में महिलाओ की लगातार कमजोर स्थिति तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था दर्शाने वाला बताया।
स.मा. मे काँग्रेस के ही विधायक द्वारा राज्य सरकार के वन-विभाग के भृष्टाचार का मामला सामने लाने पर कलयी और भी खुलने वाला बताया।
श्रीमति मेघवाल ने कहा कि “ केंद्र सरकार ने साढ़े छह दशक पुराने आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी ताकि अनाज, दलहन और प्याज सहित खाद्य वस्तुओं को नियमन के दायरे से बाहर किया जा सके। विधायक चन्द्रकान्ता ने बताया कि आवश्यक वस्तु कानून में किसान हितैषी सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। अनाज, तेल, तिलहन, दाल, प्याज, आलू आदि को इससे बाहर कर दिया गया है। अब किसान मर्जी के मुताबिक निर्यात और भंडारण कर सके।
विस्तार पूर्वक सभी पत्रकारों के जबाब देते हुए राज्य की गहलोत सरकार की खामिया तथा उसपर भाजपा द्वारा लगातार दर्ज विरोध व विश्व मे देश का नेतृत्व प्रदान कराने वाला मोदी 2.0 का कार्यकाल बताया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित भी थे।
Previous Post Next Post