Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
किशनगढ़ @भैरूसिंह चोहान राजस्थान पुलिस को मादक पदार्थों को पकड़ने के अभियान में शनिवार को बड़ी खेप को पकड़ने ने सफलता हासिल हुई है पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच ने शनिवार शाम को दो संदिग्ध ट्रकों का पीछा कर किशनगढ़ अजमेर हाईवे पर यह कार्यवाही अंजाम दी। अफीम डोडा पोस्त की एक बड़ी खेप को ले जा रहे  दोनों ट्रकों को स्पेशल टीम ने धर दबोचा जिनमें 1031 किलो अफीम डोडा पोस्त की खेप ओर ट्रक चालको सहित दो बार आपचारियी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस महानिदेशक अपराध विभाग भगवान लाल सोनी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की स्पेशल यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेंगलुरु से रवाना होने वाले  दो ट्रकों में अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप का परिवहन किया जा रहा है ।इस सूचना पर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र गंगवानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर टीम को राजस्थान मध्य प्रदेश की सीमा पर रवाना किया गया। जैसे ही टीम ने चित्तौड़ नीमच सीमा से हरियाणा एवं दिल्ली नंबर के दो संदिग्ध ट्रकों को देखा तो उनका  पीछा करते हुए किशनगढ़ हाईवे पर स्थानीय पुलिस के साथ  ट्रकों को रोककर कर्नाटक से आने वाले ट्रकों की बिल्टी चेक कर तलाशी ली तो हरियाणा ओर दिल्ली नंबर के इन ट्रकों में बेंगलुरु से एक ही दिन की बिल्टी में दोनों ट्रकों में सुपारी मिली जिस पर संदेह होने पर ट्रकों का  सामान चेक किया गया तो काले कारोबार का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा किया  तो हरियाणा नंबर के ट्रक में 25 कट्टों में 525 किलो जबकि दिल्ली नंबर के ट्रक में 22 कट्टों में 506 किलो अवैध अफीम डोडा पोस्ट बरामद हुए क्राइम ब्रांच मुख्यालय के मुताबिक हरियाणा निवासी रहीम खान को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि इसके साथ एक 13 वर्षीय पलवल हरियाणा निवासी बाल अपचारी को भी विरोध किया गया इसी प्रकार दिल्ली नंबर वाले ट्रक से शौकीन मेव को गिरफ्तार किया गया और इसके साथ भी एक 14 वर्षीय नूह मेवात के बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया पुलिस निदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस थाना किशनगढ़ में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को जोड़ने के लिए भी इनसे जुड़े सभी तारों का पता लगाने की पुलिस कार्यवाही में जुट गई है  पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता पर पुलिस महानिदेशक सोनी ने टीम की पीठ थपथपाते हुए उनके कार्य की सराहना भी की है जिला पुलिस की  स्पेशल टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र गंगवानी , श्रीनिवास कांस्टेबल सूरज बाली, रामनिवास, शंकर ,हेमंत ,और रविंद्र के साथ वाहन चालक मुकेश की भी कार्यवाही की सराहना की गई है ।
Previous Post Next Post