Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
पुलिस व दुकानदारों के सहयोग से घायल श्रमिक को पहुंचाया गया अस्पताल
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जिले के गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर चौपड़ बाजार स्थित बूरा-बताशा गली में चल रहे सीवरेज लाइन का कार्य करते समय शनिवार को मिट्टी से भरी ट्रोली के पलटी खा जाने से एक मजूदर उसके नीचे दब गया। आस-पास के दुकानदारों ने त्वरित कार्रवाही कर मजदूर को मिट्टी के नीचे से निकालने में बड़ी मशक्कत के बाद सफलता पाई। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि चौपड़ स्थित बूरा-बताशा गली में सीवरेज लाइन का कार्य चल रहा था, जिसमें खुदाई से निकली मिट्टी को मजदूर ट्रोली में डाल रहे थे। मिट्टी भरते समय ट्रेक्टर-ट्रोली एक गटर के गड्ढे में धंसकर पलट गई, जिसमें सत्यभान नाम का मजदूर बरी तरह से दब गया। गनिमत रही कि उस समय बाजार में भीड़ नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। जैसे ही बाजार में ट्रोली पलटने की खबर फैली तो अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों व मजदूरों ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मजदूर को मिट्टी से बाहर निकालकर ईलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Previous Post Next Post