Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाईमाधोपुर/ मलारना डूंगर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के तकरीबन आधा दर्जन गांवों एवं कस्बों में गुरुवार को एक बार फिर से टिड्डी दल ने हमला बोला। मलारना चौड़ कस्बा सहित आस-पास के गांव में दोपहर बाद 1 सप्ताह के भीतर-भीतर दूसरी बार टिड्डी दल ने अपनी दस्तक दी है। टिड्डियों के काफिले को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है, तो दूसरी ओर कृषि विभाग के अधिकारी भी टिड्डियों की क्षेत्र में  मौजूदगी को लेकर  सकते में है। मामले की सूचना पाकर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा एवं हल्का पटवारी प्रेम राज गुर्जर ने खेतों पर पहुंचकर कृषि अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जिला कंट्रोल रूम को पूरी स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। यही नहीं किसान अपने स्तर पर टिड्डीयों को अपने- अपने खेतों एवं अमरूदों के बागों से भगाने के लिए थाली- चम्मच, पीपा- पीपी वह घंटीयां आदि ध्वनि यंत्र बजाकर तथा  पटाखे चला कर दूर भगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।ताकि उनकी फसलों एवं खेतों में किसी प्रकार का नुकसान ना हो। टिड्डीयों को लेकर सबसे ज्यादा आशंकित अमरूदों की खेती करने वाले किसान हैं।
Previous Post Next Post