Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
30 जून तक विद्युत बिल की राशि जमा कराने पर मिलेगी छूट।

जयपुर/सवाईमाधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। जयपुर डिस्काॅम के उपभोक्ताओं को 30 जून तक विद्युत
बिल की राशि जमा कराने पर आगामी माह में जारी होने वाले बिल में छूट दीजाएगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर डिस्काॅम के सभी विद्युत बिल राशि संग्रहण केन्द्र शनिवार व रविवार को भीखुलेगें।जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक श्री ए.के.गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा 30 जून तक विद्युत बिलों कीराषि का भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट आगामी बिल में दी जाएगी। इसके साथ हीअन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी 30 जून तक बिल की राशि जमा कराने पर एक प्रतिशत की छूट आगामी बिल में दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बिल राशि संग्रहण केन्द्र शनिवार 27 जून व रविवार 28
जून को भी कार्यालय समय में खुलेगें, ताकि उपभोक्ता शनिवार-रविवार को भीअपने विद्युत विपत्र की राशि जमा सकते हैं। एमनेस्टी योजना- कृषि एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जिनके कनेक्सन 31मार्च, 2019 से पूर्व से कटे हुए है उनके लिए एमनेस्टी योजना 30 जून,2020 तक लागू है। ऐसे उपभोक्ता भी बिलम्ब शुल्क व ब्याज की छूट का लाभ
उठाते हुए मूल बकाया राशि एकमुश्त जमा करवाकर पुनः अपने कनेक्सन को जुड़वा
सकते हैं।
Previous Post Next Post