Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
विभिन्न कार्यक्रमों में रहेगी भागीदारी        सवाई माधोपुर @ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा । पूर्व सचिव जितेंद्र गोठवाल दिनांक 7 जून रविवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेता हनुमान डेकवा ने बताया कि गोठवाल द्वारा सर्वप्रथम जिला मुख्यालय पर 
प्रातःकाल 9 बजे गौशाला पहुंचकर गोवंश को को हरा चारा खिला जाएगा। तत्पश्चात 
 10 बजे के करीब निज निवास सवाई माधोपुर पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं से परस्पर मुलाकात की जाएगी। इसी प्रकार दोपहर 11 बजे विशाल गर्मी में पानी की समस्या से त्रस्त बेजुबान पशुओं के लिए पानी की सुचारू व्यवस्था बनाने हेतु सीमेंट से निर्मित खेड़ो (खेल) का भी शुभारंभ किया जाएगा। डेकवा ने बताया कि खंडार विधानसभा क्षेत्र में मंडल वाइज 10 -10 खेड़ भिजवाये जाएंगे I सामाजिक सरोकार के चलते दोपहर 12 बजे गोठवाल द्वारा अपने टीम के साथ जरूरतमंद व निराश्रित लोगों को भोजन सामग्री भी वितरित की जाएगीI जबकि पूर्व संसदीय सचिव 
दोपहर 3 बजे वीडियो वार्ता समेत अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेगे I
Previous Post Next Post