Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। कोविड-19 जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर सिटी उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक अंतर्गत संचालित समस्त स्कूली विद्यार्थियों की चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुई । इस प्रतियोगिता मेें विद्यार्थियों द्वारा कोरोना से जागरूक रहने के लिए एवं इससे बचाव के उपायों की कलाकृतियों को कागजों पर उकेर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक समिति द्वारा प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ तीन विद्याथियों का चयन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता राउमावि फुलवाड़ा पेपट की छात्रा कुमारी रश्मि मीना प्रथम स्थान पर तथा राउमावि उदेई कलां की छात्रा नीतू बैरवा द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में राउमावि हिगोंटिया के छात्र गौरव सैनी प्रथम स्थान पर तथा फुलवाड़ा पेपट की छात्रा कोमल गौड द्वितीय स्थान पर रही।
उप जिला कलेक्टर विजेन्द्र कुमार मीना द्वारा विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी को मास्क के प्रयोग करने, दो गज की दूरी बनाये रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा सेनेटाइजर का स्वयं एवं अपने परिवारजनों से उपयोग करने की अपील की गई।
शुक्रवार को अभियान के तहत ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फव्वारा चौक एवं अन्य राजकीय कार्यालयों में कोरोना जागरूकता मांडना बनाएंगी।
Previous Post Next Post