एडिशनल एसपी के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन
विराटनगर न्यूज़ रिपार्ट मामराज मीणा । विधानसभा क्षेत्र के प्रागपुरा पुलिस थाने मे एडिशनल एसपी कोटपुतली द्वारा अपराध गोष्टी का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कोटपुतली एडिशनल एसपी रामकुमार कस्वा एवं कोटपुटली डीवाईएसपी दिनेश यादव ने की । बैठक में कोटपुटली एडिशनल एसपी रामकुमार कस्वा ने प्रागपुरा थाना के प्रभारियों से गत माह में दर्ज हुए मामले के बारे में जानकारी ली. साथ ही पिछले महीनों में मामलों का निष्पादन हुआ। कितने की गिरफ्तारी हुई इसकी भी जानकारी ली.कोटपुटली डीवाईएसपी दिनेश यादव ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि इस माह में पुराने सभी केश व वारंट का निष्पादन करें ।एवं थाना में दर्ज मामले के वारंटी को गिरफ्तारी की दिशा में पहल करें । इस बैठक में प्रागपुरा थाना प्रभारी नन्दलाल जांगिड मय स्टाफ मौजूद रहे ।
