Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
      सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट्स चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर रविवार को भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर की ओर से  खेड़ अभियान के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष डा.भरतलाल मथुरिया के सानिध्य में अनाज मण्डी रोड़, भाजपा जिला कार्यालय, आलनपुर, रामलीला मैदान, हाऊसिंग बोर्ड, श्री वीर तेजाजी मंदिर सहित परमहंस योग आश्रम आदि जगहों पर खेड़े(पशुओं के लिए प्याऊ) लगाई गई, और उन सब में स्वच्छ पानी भरा गया। ताकि इस भीषण गर्मी के दौर में पशु - पक्षी आसानी से अपनी प्यास बुझा सके ।इस मौके पर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, महामंत्री मनीष जैन, रोहित गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक सीताराम सैनी, भाजपा कार्यकर्ता प्रेमप्रकाश पाराशर, संजय महावर आदि भी मौजूद थे
Previous Post Next Post