Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
सवाई माधोपुर@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। पिछली भाजपा सरकार में पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान कोविड- 19 भाजपा भरतपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र गोठवाल अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार  रविवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां गोठवाल द्वारा भाजपाइयों के साथ  भैंरव दरवाजे के पास स्थित राधाकृष्ण, योग सेवा दल समिति द्वारा संचालित ""परमहंस गौशाला"" में गोवंश का पूजन कर वो गायों को हरा चारा खिलाकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। गोठवाल द्वारा कोविड-19 को लेकर भाजपाइयों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आपसी  चर्चा में भी हिस्सा लिया गया। यही नहीं पूर्व संसदीय सचिव  ने एक बार फिर से सवाई माधोपुर जिले(विशेषकर गंगापुर सिटी क्षेत्र में) में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की, और आमजन से लोक डाउन का अक्षरशः पालन करने सहित कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य सचिन सैनी, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजपा किसान मोर्चा प्रवक्ता राजेश सैनी, नगरपरिषद सभापति श्रीमती गीता सैनी, मुकेश शर्मा, रविशंकर सैनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous Post Next Post