अजमेर /रामसर @रिपार्ट रिंकू ख़ान । विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा श्रीनगर मंडल पदाधिकारियों द्वारा पेड़ पौधे लगाकर कोरोनाफाईटर का सम्मान कर एवं मास्क वितरण कर प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश दिया । भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी तिहारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, अजमेर जिला देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के दिशा निर्देशानुसार भाजपा श्रीनगर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जोशी ने कहा कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा एवं भाजपा अजमेर देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत के आतिथ्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीनगर संस्कृत विद्यालय खेड़ा चौराहा में पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता रावत द्वारा पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाकर सुरक्षा का संदेश दिया पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा श्रीनगर विकास अधिकारी शिवदान सिंह का कोरोना फाइटर्स के रूप में पौधा भेंटकर प्रशस्ति पत्र के साथ में स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा खेड़ा चौराहे पर मास्क वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते बताया कि यह दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु मनाया जाता है आइए, कोरोना महामारी के इस दौर में पर्यावरण पर पड़ने वाले अच्छे प्रभावों से हम सीख लें कि प्रकृति और मानव के बीच एक अनमोल बंधन है उसे सहज कर रखें प्रकृति का संरक्षण ही हमारी प्राणमय उर्जा है भाजपा जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत ने कहा कि हमारी संस्कृति पर्यावरण संरक्षण को पूर्वजों के समय से समाहित किये हुए है हमें केवल इसे उजागर करके अपनी जीवन शैली में धारण करने की आवश्यकता है पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और विकास का संकल्प लेकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा करनी चाहिए जिला देहात जिला मंत्री सुनीता यादव द्वारा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा के साथ में पर्यावरण सुरक्षा करनी चाहिए का संदेश दिया भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी का हार्दिक आभार धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने श्रीनगर भाजपा मंडल के कार्यक्रम को सफल बनाया जोशी ने कहा कि आगे भी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी आगामी कार्यक्रमों को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ आयोजन करते जाएंगे ।इस अवसर पर पार्टी के भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा अजमेर, जिला देहात महामंत्री जीतमल प्रजापत, श्रीनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता रावत, भाजपा जिला देहात जिला मंत्री सुनीता यादव, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, तिहारी वरिष्ठ कार्यकर्ता कैप्टन मेवा सिंह रावत हरिओम यादव, पूर्व मंडल महामंत्री महावीर मेघवंश, मेघराज रावत, गांव मोर्चा अध्यक्ष राजू सिंह रावत उपस्थित थे ।
