सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी@ रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर शहर में शनिवार को हुए कोरोना विस्फोट के बाद आज एक और कोरोना पॉजिटिव सामने आया है।।चिकित्सा सूत्रों के अनुसार गंगापुर सिटी चूलीगेट निवासी 70 वर्षीय है जो जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 40 कोरोना पॉजिटिव केसेज हो चुके हैं।आपको बता दें कि कल रात आई कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 15 केसेज पॉजिटिव आए थे। जिसके चलते अभी तक शहरवासियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। 15 कोरोना पॉजिटिव में चूली की बगीची से 5, एकता कॉलोनी से 8, रेलवे स्टेशन के पास 1, करौली फाटक के पास 1 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
