सवाई माधोपुर@रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के चकचैनपुरा अमरूद मण्डी खरीद केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर चने की खरीद की जा रही है।सहकारी समिति के सीईओ मानजीलाल मीणा ने बताया कि बारदाना खत्म हो जाने व खरीद केन्द्र के यार्ड में जिंस रखने की जगह नहीं होने के कारण यहां 26 एवं 27 जून को चना खरीद बंद रहेगी।
