Logo

 MAATI KI MAHAK NEWS
देश की माटी से जुड़ी हर खबर सोशल नेटवर्किंग साइट्स ओर डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप तक
 निवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन, 41 यूनिट ब्लड का संग्रहण।

सवाई माधोपुर/निवाई@रिपोर्ट चन्दशेखर शर्मा। सवाई माधोपुर जिले की समीपवर्ती तहसील निवाई (जिला- टोंक) में रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर एवं जगदम्बा लेबोरेट्रीज निवाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वेच्छिक़ रक्तदान शिविर रविवार को आयोजित किया गया । शिविर का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रशांत बैरवा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की सहयोगी संस्था जगदम्बा लेबोरेट्रीज के संचालक बी एल मीणा द्वारा भी कोरोना संक्रमण के बीच ड्यूटी के साथ सेवा कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया ।  ग्रुप के सदस्य मनीष निवाई, ठाकुर राज , खुशिराम ने भी सभी डोनरो को मोटिवेट करके अपनी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी निभाई। रक्तदान से पूर्व सम्पूर्ण एम सी एम हॉस्पिटल को सेनेटाइजर किया गया, इस मोके पर मौजूद लोगों को मास्क भी वितरित किये गए, साथ ही रक्तदान करने वालो को माला पहनाकर प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए शिविर संपूर्ण व्यवस्थाएं संचालित की गई। रक्तदान शिविर प्रतिष्ठा ब्लड बैंक के ड्रॉक्टर राजेश गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी एवं एम सी एम हॉस्पिटल के ड्रॉक्टर एम एल बमणावत की देख रेख में संपन्न हुआ। सभी डोनरो की सम्पूर्ण  जांच के बाद ही ब्लड डोनेट करवाया गया, जिसका हीमोग्लोबिन डाउन था उनको रिजेक्ट कर दिया गया ,शिवीर में कुल 61 रजिस्ट्रेशन हुए , जिनमें से 21 डोनरो ने पहली बार रक्तदान किया, ओर 10 डोनर रिजेक्ट हो गए , कुल 41 यूनिट ब्लड का संग्रहण किया गया ,जिसे प्रतिष्ठा ब्लड बैंक लाल कोठी जयपुर को सुपुर्द किया गया है , जिसे जरूरत मंद लोगों को दिया जाएगा, शिवीर में रक्तदान करने वालो के नाम इस प्रकार है ,मनीष निवाई, बनवारी लाल ,रजनीकांत, ठाकुरराज, सतेंद्र, ब्रजेश, हरकेश, रोहित,जितेंद्र,धारासिंग, रमेश, राजूलाल,दिनेश,मानसिंग, राजाराम,मुंन्ना, राजू ,अनिल, बाबूलाल,सुरेश, जसकरण, युवराज, अमित,राकेश,राहुल,मुकेश, जितेंद्र, हेमराज, रामलड्डू,मनीष सेन, रणजीत आदि।
Previous Post Next Post